× Close × Close

History GK

Q.151 निम्नलिखित में से किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति/सभा आयोजित की गई थी?

  1. नालंदा
  2. गया
  3. राजगृह
  4. बोधगया
Correct Answer : राजगृह

Q.152 निम्नलिखित में से कौन सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रन्थ कहलाता है?

  1. बारह अंग
  2. बारह उपांग
  3. चौदह पूर्व
  4. चौदह उपपूर्व
Correct Answer : चौदह पूर्व

Q.153 आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?

  1. उपालि
  2. आनंद
  3. स्थूलभद्र
  4. मक्खलि गोसाल
Correct Answer : मक्खलि गोसाल

Q.154 भागवत संप्रदाय के विकास में किसका योगदान अत्यधिक था?

  1. पार्थियन
  2. हिन्द-यूनानी
  3. कुषाण
  4. गुप्त
Correct Answer : हिन्द-यूनानी

Q.155 भगवान् महावीर का प्रथम शिष्य कौन था?

  1. जमालि
  2. योसुद
  3. बिपिन
  4. प्रभाष
Correct Answer : जमालि

Q.156 त्रिरत्न सिद्धांत-सम्यक धारणा, सम्यक चरित्र, सम्यक ज्ञान – जिस धर्म की महिमा है, वह है –

  1. बौद्ध धर्म
  2. इसाई धर्म
  3. जैन धर्म
  4. इनमें से कोई नहीं
Correct Answer : जैन धर्म

Q.157 निम्नांकित कथनों का विचार करें एवं “चैत्य” व “विहार” में क्या अंतर है इसे चुनें-

  1. “विहार” पूजा स्थल होता है जबकि “चैत्य” बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है।
  2. “चैत्य” पूजा स्थल होता है जबकि “विहार” निवास स्थान है।
  3. दोनों में विशेषतः कोई अंतर नहीं है।
  4. “विहार” एवं “चैत्य” दोनों ही निवास स्थान के रूप में प्रयोग हो सकते है।
Correct Answer : “चैत्य” पूजा स्थल होता है जबकि “विहार” निवास स्थान है।

Q.158 निम्नलिखित में से कौन-सा स्थल पाश्र्वनाथ से संबद्ध होने के कारण जैन सिद्ध-क्षेत्र माना जाता है

  1. चम्पा
  2. पावा
  3. सम्मेद शिखर
  4. ऊर्जयन्त
Correct Answer : सम्मेद शिखर

Q.159 बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की?

  1. महाकस्सप
  2. धर्मसेन
  3. अज्ञातशत्रु
  4. नागसेन
Correct Answer : महाकस्सप

Q.160 निम्नलिखित में से बुद्ध के जीवन काल में ही संघ प्रमुख होना चाहता था –

  1. देवदत्त
  2. महाकस्सप
  3. उपालि
  4. आनंद
Correct Answer : देवदत्त

Q.161 हेलियोडोरस का बेसनगर अभिलेख संदर्भित है –

  1. संकर्षण तथा वासुदेव से
  2. संकर्षण तथा प्रद्युम्न से
  3. संकर्षण, प्रद्युम्न तथा वासुदेव से
  4. केवल वासुदेव से
Correct Answer : केवल वासुदेव से

Q.162 वासुदेव कृष्ण की पूजा सर्वप्रथम किसने प्रारंभ की?

  1. सात्वतों ने
  2. वैदिक आर्यो ने
  3. तमिलों ने
  4. आभीरों ने
Correct Answer : सात्वतों ने

Q.163 निम्नलिखित चार स्थानों में हुई बौद्ध संगीतियों का सही कालक्रम नीचे दिये हुए कूट से ज्ञात करें 1) वैशाली 2) राजगृह 3) कुण्डलवन 4) पाटलिपुत्र

  1. 1,2,3,4
  2. 4,3,2,1
  3. 2,1,3,4
  4. 2,1,4,3
Correct Answer : 2,1,4,3

Q.164 गौतम बुद्ध नेे अपनी मृत्यु के उपरांत बौद्ध संघ के नेतृत्व के लिए किसे नामित किया था?

  1. आनंद
  2. महाकस्सप
  3. उपालि
  4. किसी को नहीं
Correct Answer : किसी को नहीं

Q.165 स्यादवाद सिद्धांत है-

  1. लोकायत धर्म का
  2. शैव धर्म का
  3. जैन धर्म का
  4. वैष्णव धर्म का
Correct Answer : जैन धर्म का

Q.166 गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?

  1. 563 ई0पू0
  2. 558 ई0पू0
  3. 561 ई0पू0
  4. 544 ई0पू0
Correct Answer : 563 ई0पू0

Q.167 बौद्ध शिक्षा का केन्द्र था –

  1. विक्रमशिला
  2. वाराणसी
  3. गिरनार
  4. उज्जैन
Correct Answer : विक्रमशिला

Q.168 भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहाँ स्थित हैं?

  1. सारनाथ
  2. सांची
  3. गया
  4. अजन्ता
Correct Answer : सांची

Q.169 निम्न में से किस ग्रंथ में सर्वप्रथम देवकी के पुत्र कृष्ण का वर्णन किया गया है?

  1. महाभारत
  2. छांदोग्य उपनिषद्
  3. अष्टाध्यायी
  4. भागवत पुराण
Correct Answer : छांदोग्य उपनिषद्

Q.170 जैन समुदाय में प्रथम विभाजन के श्वेताम्बर संप्रदाय के संस्थापक थे –

  1. स्थूलभद्र
  2. भद्रबाहु
  3. कालकाचार्य
  4. देवर्षि क्षमाश्रमण
Correct Answer : स्थूलभद्र

Q.171 भारत में सबसे प्राचीन विहार है –

  1. नालंदा
  2. उदन्तपुरी
  3. विक्रमशीला
  4. भाजा
Correct Answer : नालंदा

Q.172 निम्नलिखित में से कौन-सा एक अन्य तीनों के समकालिक नहीं था?

  1. बिम्बिसार
  2. गौतम बुद्ध
  3. मिलिंद
  4. प्रसेनजित
Correct Answer : मिलिंद

Q.173 प्राचीन भारत के बौद्ध मठों में, “पवरन” नामक समारोह आयोजित किया जाता था जो –

  1. संघ परिनायक और धर्म व विनय विषयों पर एक-एक वक्ता को चुनने का अवसर होता था।
  2. वर्षा ऋतु के दौरान मठों में प्रवास के समय भिक्षुओं द्वारा किए गए अपराधों की स्वीकारोक्ति का अवसर होता था।
  3. किसी नये व्यक्ति को बौद्ध संघ में प्रवेश देने का समारोह था जिसमें उसका सिर मुंडवा दिया जाता था और पीले वस्त्र दिये जाते थे।
  4. आषाढ़ की पूर्णिमा के अगले दिन बौद्ध भिक्षुओं के एकत्र होने का अवसर होता था जब वे वर्षा ऋतु के आगामी चार महीनों के लिए निश्चित आवास चुनते थे।
Correct Answer : वर्षा ऋतु के दौरान मठों में प्रवास के समय भिक्षुओं द्वारा किए गए अपराधों की स्वीकारोक्ति का अवसर होता था।

Q.174 कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति आयोजित हुई थी उसकी अध्यक्षता किसने की थी?

  1. पाश्र्व
  2. नागार्जुन
  3. शूद्रक
  4. वसुमित्र
Correct Answer : वसुमित्र

Q.175 आष्टांगिक मार्ग की संकल्पना, अंग है –

  1. दीपवंश के विषयवस्तु का
  2. दिव्यावदान के विषयवस्तु का
  3. महापरिनिर्वाण सुत्त के विषयवस्तु का
  4. धर्मचक्रप्रवर्तन सुत्त के विषयवस्तु का
Correct Answer : धर्मचक्रप्रवर्तन सुत्त के विषयवस्तु का

Q.176 “मिलिंदपण्हो” (मिलिंद के प्रश्न) राजा मिलिंद और किस बौद्ध भिक्षु के मध्य संवाद के रूप में है?

  1. नागसेन
  2. नागार्जुन
  3. नागभट्ट
  4. कुमारित भट्ट
Correct Answer : नागसेन

Q.177 महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जानते हैं?

  1. वज्रपाणि
  2. मंजुश्री
  3. पद्मपाणि
  4. मैत्रेय
Correct Answer : पद्मपाणि

Q.178 बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म दोनों ही विश्वास करते हैं कि:

  1. कर्म तथा पुनर्जन्म के सिद्धांत सही है
  2. मृत्यु के पश्चात् ही मोक्ष संभव है
  3. स्त्री तथा पुरूष दोनों ही मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं
  4. जीवन में मध्यम मार्ग सर्वश्रेष्ठ है
Correct Answer : स्त्री तथा पुरूष दोनों ही मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं

Q.179 “अणुव्रत” शब्द किस धर्म से जुड़ा है?

  1. जैन धर्म
  2. लोकायत मत
  3. हिन्दू धर्म
  4. बौद्ध धर्म
Correct Answer : जैन धर्म

Q.180 बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए?

  1. श्रावस्ती
  2. पावा
  3. गांधार
  4. उज्जैन
Correct Answer : श्रावस्ती

Q.181 बौद्ध धर्म में “त्रिरत्न” क्या इंगित करता है?

  1. सत्य, अहिंसा, दया
  2. प्रेम, करूणा, क्षमा
  3. बुद्ध, धम्म, संघ
  4. विनय पिटक, सुत्त पिटक, अभिधम्म पिटक
Correct Answer : बुद्ध, धम्म, संघ

Q.182 अनेकांतवाद निम्नलिखित में से किसका क्रोड़(केंद्रीय) सिद्धांत एवं दर्शन है?

  1. बौद्ध मत
  2. जैन मत
  3. सिक्ख मत
  4. वैष्णव मत
Correct Answer : जैन मत

Q.183 महान धार्मिक घटना “महामस्तकाभिषेक” निम्नलिखित में से किससे संबंधित है और किसके लिए की जाती है?

  1. बाहुबली
  2. बुद्ध
  3. महावीर
  4. नटराज
Correct Answer : बाहुबली

Q.184 जैनियों का विश्वास है कि जैन मत चैबीस तीर्थकरों की शिक्षाओं का परिणाम है। इस कथन के आलोक में, निम्नलिखित में से कौन-सा एक, वर्धमान महावीर के विषय में सही है?

  1. वे पहले तीर्थंकर और जैन मत के संस्थापक थे
  2. वे तेइसवें तीर्थकर थ, जबकि पहले बाइस तीर्थकर पौराणिक माने गये
  3. वे अंतिम और चैबीसवें तीर्थकर थे जिसे इस नये धर्म का संस्थापक नहीं माना गया बल्कि वर्तमान धार्मिक संप्रदाय का सुधारक माना गया।
  4. वे चैबीस तीर्थकरों में से एक नहीं थे।
Correct Answer : वे अंतिम और चैबीसवें तीर्थकर थे जिसे इस नये धर्म का संस्थापक नहीं माना गया बल्कि वर्तमान धार्मिक संप्रदाय का सुधारक माना गया।

Q.185 वह आद्यतम बौद्ध साहित्य जो बुद्ध के विभिन्न जन्मों की कथाओं के विषय में है, क्या है?

  1. विनय पिटक
  2. सुत्त पिटक
  3. अभिधम्म पिटक
  4. जातक
Correct Answer : जातक

Q.186 जैन दर्शन के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन-पोषण –

  1. सार्वभौमिक विधान से हुआ है
  2. सार्वभौमिक सत्य से हुआ है
  3. सार्वभौमिक आस्था से हुआ है
  4. सार्वभौमिक आत्मा से हुआ है
Correct Answer : सार्वभौमिक सत्य से हुआ है

Q.187 निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्ध पवित्र स्थल निरंजना नदी पर स्थित था?

  1. बोधगया
  2. कुशीनगर
  3. लुम्बिनी
  4. ऋषिपत्तन
Correct Answer : बोधगया

Q.188 गौतम बुद्ध का गुरू कौन था?

  1. पाणिनी
  2. आलार कलाम
  3. कपिल
  4. पतंजलि
Correct Answer : आलार कलाम

Q.189 भगवान बुद्ध की प्रतिमा कभी-कभी एक हस्त मुद्रा युक्त दिखाई गई है, जिसे “भूमि स्पर्श मुद्रा” कहा जाता है। यह किसका प्रतीक है?

  1. मार पर दृष्टि रखने एवं अपने ध्यान मे विध्न डालने से मार को रोकने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान
  2. मार के प्रलोभनों के बावजूद अपनी शुचिता और शुद्धता का साक्षी होने के लिए बुद्ध का धरती का आह्वान
  3. बुद्ध का अपने अनुयायियों को स्मरण कराना कि वे सभी धरती से उत्पन्न होते हैं और अंततः धरती में विलीन हो जाते हैं, अतः जीवन संक्रमणशील है
  4. इस संदर्भ में दोनों ही कथन a एवं b सही है।
Correct Answer : इस संदर्भ में दोनों ही कथन a एवं b सही है।

Q.190 राजगृह, वैशाली और पाटलिपुत्र में निम्नलिखित में कौन-सी एक समानता है?

  1. स्थविरवादियों का पालि धर्मसूत्र वहाँ संकलित हुआ था
  2. अशोक के प्रमुख शिलालेख वहाँ पाए गए
  3. ये स्थान महासंघिकों के बौद्ध धर्मसूत्रों के संकलन से संबंधित हैं
  4. ये वे स्थान हैं जहाँ बौद्ध संगीति हुई थी
Correct Answer : ये वे स्थान हैं जहाँ बौद्ध संगीति हुई थी

Q.191 बुद्ध ने अपने जीवन की अंतिम वर्षा ऋतु कहाँ बिताई थी?

  1. श्रावस्ती में
  2. वैशाली में
  3. कुशीनगर में
  4. सारनाथ में
Correct Answer : कुशीनगर में

Q.192 अशोकाराम विहार निम्नलिखित में किस स्थान पर स्थित था?

  1. वैशाली
  2. पाटलिपुत्र
  3. कोशाम्बी
  4. श्रावस्ती
Correct Answer : पाटलिपुत्र

Q.193 स्वामी महावीर के भिक्षुणी संघ की प्रधान कौन थी?

  1. चन्दना
  2. खेमा
  3. सुजाता
  4. त्रिशाला
Correct Answer : चन्दना

Q.194 नायनार कौन थे?

  1. वे जो विष्णु की भक्ति में डूबे हुए थे
  2. वे जो बुद्ध के भक्त थे
  3. वे अग्रणी जो शिव के भक्त थे
  4. वे अग्रणी जो बसवेश्वर के भक्त थे
Correct Answer : वे अग्रणी जो शिव के भक्त थे



Computer GK

General Knowledge(gk) related to computers in Hindi and English : कंप्यूटर से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Computer GK

History GK

General Knowledge(gk) related to history in Hindi and English : इतिहास से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn History GK

Physics GK

General Knowledge(gk) related to physics in Hindi and English : भौतिकी से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Physics GK

Chemistry GK

General Knowledge(gk) related to chemistry in Hindi and English : रसायन विज्ञान से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Chemistry GK

Biology GK

General Knowledge(gk) related to biology in Hindi and English : जीव विज्ञान से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Biology GK

Geography GK

General Knowledge(gk) related to geography in Hindi and English : भूगोल से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Geography GK

Polity GK

General Knowledge(gk) related to polity in Hindi and English : राजनीति से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Polity GK

Economics GK

General Knowledge(gk) related to economics in Hindi and English : अर्थशास्त्र से संबंधित सामान्य ज्ञान हिंदी और अंग्रेजी में
Learn Economics GK

Some Good Stuff


Geography Gk